ePaper

पटना एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी, कई उड़ान रद्द, किसी नये शहर से फ्लाइटें नहीं

Updated at : 31 Jul 2022 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी, कई उड़ान रद्द, किसी नये शहर से फ्लाइटें नहीं

पटना एयरपाेर्ट ऑथोरिटी ने समर फ्लाइट शेड्यूल शनिवार काे जारी कर दिया. शेड्यूल 24 सितंबर तक के लिए जारी किया गया है और इसमें 110 (55 जाेड़ी) विमानाें का टाइम टेबल जारी किया गया है. रात की बेंगलुरु-पटना- पुणे फ्लाइट काे 25 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

पटना. पटना एयरपाेर्ट ऑथोरिटी ने समर फ्लाइट शेड्यूल शनिवार काे जारी कर दिया. शेड्यूल 24 सितंबर तक के लिए जारी किया गया है और इसमें 110 (55 जाेड़ी) विमानाें का टाइम टेबल जारी किया गया है. रात की बेंगलुरु-पटना- पुणे फ्लाइट काे 25 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है.

16 शहराें के लिए फ्लाइटें

इसी तरह रात 9:50 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगाे और 11.15 बजे पटना से टेकअाॅफ करने वाली शम्साबाद- पटना-शम्साबाद फ्लाइट काे भी 25 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है. पिछले शेड्यूल में जिन 16 शहराें के लिए फ्लाइटें थीं, वही नये शेड्यूल में भी हैं. थाेड़ा बहुत टाइम में बदलाव किया गया है.

सुबह 7.55 बजे से रात 10.15 बजे तक मिलेगी फ्लाइट

नये शेड्यूल में सुबह 7.55 बजे से रात 10.15 बजे तक फ्लाइट मिलेगी. पहली फ्लाइट स्पाइसजेट की हाेगी, जो सुबह 7.35 बजे गुवाहाटी से अाने के बाद 7.55 बजे अमृतसर काे रवाना हाेगी. दिल्ली के लिए पटना से पहली फ्लाइट गाे एयर की सुबह 8:15 बजे है. दिल्ली की अंतिम विमान रात 9.50 बजे है, पटना से अंतिम विमान गुवाहाटी के लिए रात 10.15 है.

मुख्य बातें

28 जाेड़ी इंडिगाे की उड़ान : पटना से 55 जाेड़ी विमानाें में इंडिगाे की 28 जाेड़ी है. एयर इंडिया की तीन, विस्तारा की दाे जाेड़ी अाॅपरेट कर रही है.

आकाशा की एक भी नहीं : आकाशा एयर की सेवा को नये शेड्यूल में भी जगह नहीं मिली है. दूसरे नये प्राइवेट एयरलाइंस की भी यहां से सेवा शुरू नहीं हुई है.

दिल्ली के लिए 21 जोड़ी फ्लाइटें : पटना से दिल्ली के लिए 21 जोड़ी फ्लाइटें हैं. इसी तरह बेंगलुरु के लिए छह जोड़ी, मुंबई के लिए 5 जोड़ी फ्लाइटें हैं.

देवघर के लिए विमान नहीं

देवघर एयरपाेर्ट से विमानाें का ऑपरेशन 12 जुलाई से शुरू हाे गया है पर नये शेड्यूल में भी बाबानगरी के लिए पटना से विमान नहीं दिया गया है. यही नहीं भाेपाल, इंदाैर, गाेवा, श्रीनगर, प्रयागराज आदि शहराें के लिए भी पटना से कनेक्टिविटी नहीं है, जबकि पहले थी. काेराेना शुरू हाेने से पहले पटना एयरपाेर्ट से 116 विमानाें का ऑपरेशन हाे रहा था. इन दिनाें पटना एयरपाेर्ट से राेजाना 10 हजार यात्रियाें की आवाजाही हाे रही है, जबकि पहले यह अांकड़ा 14 हजार तक पहुंच गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन