ePaper

बिहार: जमुई में युवती ने जहर खाकर दे दी जान, पति के ऊपर अवैध संबंध और उत्पीड़न का लगा आरोप

Updated at : 06 May 2023 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: जमुई में युवती ने जहर खाकर दे दी जान, पति के ऊपर अवैध संबंध और उत्पीड़न का लगा आरोप

Bihar Crime News: जमुई में एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. पति के ऊपर अवैध संबंध और उत्पीड़न का आरोप लगा है. वहीं ससुराल वालों के ऊपर हत्या करने का आरोप मायके वालों की ओर से लगाया गया है.

विज्ञापन

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के टोलाटांड अमारी गांव निवासी एक युवक के प्रेम संबंध से नाराज उसकी पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. हालांकि मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. मृतका की पहचान टोलाटांड निवासी विकास साह की 32 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है.

जानकारी के अनुसार विकास की शादी 14 वर्ष पहले रीना देवी के साथ हुई थी. वह बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करने का काम करता है. बेंगलुरु में ही किसी महिला के साथ उसका अवैध संबंध स्थापित हो गया. इस बात की जानकारी रीना को हुई और वह इस बात से काफी नाखुश रहने लगी थी. बीते शुक्रवार को उसने अपनी इहलीला समाप्त करने के लिए जहर खा लिया तथा गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए पटना के किसी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था. जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया.

घटना को लेकर मृतक रीना देवी के भाई सुधीर कुमार साह ने खैरा थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया है. मृतका के भाई ने बताया है कि शादी के बाद से ही उसका पति विकास कुमार साह, ससुर मसूदन साह, सास सोना देवी, विकास का भाई चंदन साह सहित अन्य लोग उसे प्रताड़ित करता था. विकास कुमार बेंगलुरु में रहता था जहां एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध स्थापित हो गया था. जब मेरी बहन ने इस बारे में उसे पूछा तो वह उसे अपने साथ लेकर बेंगलुरु चला गया और वहां भी उसके साथ मारपीट करने लगा. उसके उत्पीड़न से तंग होकर मेरी बहन वापस अपने ससुराल चली गई थी. जहां सभी लोगों ने जबरन जहर देकर उसकी हत्या कर दी है.

Also Read: बिहार: जमुई में डीजे वाहने से टकराकर पुलिस गाड़ी के परखच्चे उड़े, 2 जवानों की मौत, कई जख्मी

घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई है तथा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सास सोना देवी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि मृतका के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी छानबीन कर रही है.

(जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन