करेंट लगने से युवक की मौत

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Oct 2025 9:30 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महमदा गांव में गुरुवार की सुबह बिजली के खुले तार ने एक युवक की जान ले ली, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की लापरवाही पर नाराजगी जताई.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के महमदा गांव में गुरुवार की सुबह बिजली के खुले तार ने एक युवक की जान ले ली, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की लापरवाही पर नाराजगी जताई. ग्रामीणों के अनुसार मृतक महेश यादव है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला की लखन यादव की पत्नी गायत्री देवी है. बताया गया कि दोनों दही बेचने के लिए बगल के गांव जा रहे थे. रास्ते में एक तालाब के पास मत्स्य पालन केंद्र है, जहां बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है. इसी जगह खुले पड़े बिजली तार के संपर्क में सबसे पहले गायत्री देवी आ गईं. करंट लगते ही वह छटपटाकर दूर जा गिरी. उनके पीछे चल रहे महेश यादव भी तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. डायल-112 की पुलिस टीम के साथ थाना के पुलिस पदाधिकारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घायल महिला को भी इलाज के लिए परिजन सीवान ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन