ePaper

संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

Updated at : 13 Sep 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

महादेवा थाना क्षेत्र की विजय हाता स्थित एक निजी क्लिनिक में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के सागर चूरामन गांव निवासी स्व. प्रमोद कुमार प्रसाद का पुत्र कारण श्रीवास्तव के रूप में की गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. महादेवा थाना क्षेत्र की विजय हाता स्थित एक निजी क्लिनिक में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के सागर चूरामन गांव निवासी स्व. प्रमोद कुमार प्रसाद का पुत्र कारण श्रीवास्तव के रूप में की गई. घटना के संबंध में मृतक का भाई सीतेश कुमार ने बताया कि मेरा छोटा भाई करण कुमार श्रीवास्तव की शादी पकड़ी मोड़ निवासी मनीषा श्रीवास्तव के साथ हुई थी .शुक्रवार की संध्या करीब 6:30 बजे शाम को मेरी पत्नी को मेरे भाई की पत्नी मनीषा श्रीवास्तव ने फोन कर बताया कि आपका देवर आइसीयू. में भर्ती है जल्दी सीवान आ जाइए. जब हमलोगों परिवार सहित सीवान पहुंचे तो पता चला कि मेरे भाई की मौत हो चुकी है. उनको सदर अस्पताल में न ले जाकर मिली भगत करके निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब मैं अपने भाई का शव देखने की कोशिश की तो मनीषा कुमारी और उसके मायके वालों ने मिलकर मेरे व मेरे परिवार के साथ मारपीट किए और हंमे गुमराह करते रहे कि इलाज चल रहा है. जबकि सच्चाई यह थी कि मेरे भाई की मृत्यु करीब दो घंटे पहले हो चुकी थी. जिसके बाद धीरे धीरे सभी लोग फरार हो गए. वही उन्होंने यह भी कहा कि मनीषा का एक मामला हैं जिसका हमने तथा मेरे भाई ने वर्ष 2024 में विरोध किया था. उसी समय उन्होंने मेरे परिवार पर झूठा मारपीट का केस दर्ज कराया था और अपने मायके आकर रहने लगी थी. बीच-बीच में दहेज प्रथा का केस करने का भी धमकी दिया गया. लेकिन कुछ माह पहले ही मामला को सुलझाया गया था. इधर शनिवार को करण का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दी गई. जहां परिजन शव लेकर मोतिहारी चले गये. शुक्रवार को ही करण आया सीवान और हो गई मौत करण श्रीवास्तव का भाई सीतेश कुमार ने बताया कि मेरा भाई अपनी पत्नी को लेकर शुक्रवार को ही सीवान पहुंचा और संध्या में उसकी मौत हो गयी. उन्होंने भाई की पत्नी सहित ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं. करण का एक पुत्र उत्कर्ष कुमार और एक पुत्री सावित्री कुमारी हैं. इधर पिता की मौत के बाद दोनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया हैं. महादेवा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ हैं, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन