ePaper

रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद

Updated at : 07 Sep 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद

थाना क्षेत्र के विजयीपुर के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक से एक 32 वर्षीय महिला का शव मिलने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी. राजद के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पटेल ने स्थानीय पुलिस और आरपीएफ को सूचना दिया. जहां स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.

विज्ञापन

मैरवा. थाना क्षेत्र के विजयीपुर के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक से एक 32 वर्षीय महिला का शव मिलने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी. राजद के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पटेल ने स्थानीय पुलिस और आरपीएफ को सूचना दिया. जहां स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. घटना के नौ घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है. महिला आस पास की नहीं बतायी जा रही है. थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शव मिलने वाली महिला विक्षिप्त थी. जिसे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है. सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास सीवान. रविवार को सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 12 करोड रुपये से अधिक की राशि से बनने वाली विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय निकाय के जन प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि सीवान विधानसभा के कई क्षेत्रों में स्वीकृत ग्रामीण पथों का शिलान्यास सोमवार को भी किया जाएगा. कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है. मौके पर शिलान्यास कार्यक्रम में भगवान जी दुबे, प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया यादव, नगर अध्यक्ष इं रमेश यादव, चंद्रमा यादव, अभिकर्ता बृजेश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी यादव, परवेज आलम, झुना बाबू, मुन्ना यादव, नगीना यादव सहित अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन