महिला को बाइक सवार बदमाशों ने किया घायल

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 05 Oct 2025 9:55 PM

विज्ञापन

मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवब्रिज के समीप शनिवार की रात दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने छेड़खानी करने पर मारपीट कर एक महिला को घायल कर दिया.घायल महिला गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर खाप की रहनेवाली है. उसने एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. नामजद आरोपित सराय थाना क्षेत्र के चाप गांव का मो.अश्फुल्लाह है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवब्रिज के समीप शनिवार की रात दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने छेड़खानी करने पर मारपीट कर एक महिला को घायल कर दिया.घायल महिला गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर खाप की रहनेवाली है. उसने एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. नामजद आरोपित सराय थाना क्षेत्र के चाप गांव का मो.अश्फुल्लाह है. पीड़िता का कहना है कि मेरी लड़की मैरवा में कम्प्यूटर क्लास करने 16 सितंबर को गयी थी.वहां से सीवान के सराय थाना क्षेत्र के चाप गांव के युवक ने मेरी बेटी को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया.जानकारी मिलने पर मैं उसके घर शनिवार को गयी तो परिजन गाली गलौज किये और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मुझे अपने बेटी से मिले बिना भगा दिया. जब मैं वहां से घर लौटने लगीं तो जान मारने की नीयत से उसके घर वालो ने मैरवा के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के समीप घेर कर मेरे साथ छेड़छाड़ किया.इसका विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि घायल महिला का फर्द बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.एक नामजद और चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन