ePaper

सशक्त स्थायी समिति की बैठक में हंगामा

Updated at : 05 May 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
सशक्त स्थायी समिति की बैठक में हंगामा

नगर परिषद सीवान के कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालयमें सोमवार को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक की शुरुआत हंगामे से हुई. अध्यक्षता मुख्य पार्षद सेंपी देवी कर रही थीं. योजना के चयन को लेकर उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने बैठक का बहिष्कार कर हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर काटते हुए बाहर निकल गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. नगर परिषद सीवान के कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालयमें सोमवार को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक की शुरुआत हंगामे से हुई. अध्यक्षता मुख्य पार्षद सेंपी देवी कर रही थीं. योजना के चयन को लेकर उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने बैठक का बहिष्कार कर हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर काटते हुए बाहर निकल गयी इस दौरान कार्यालय परिसर में माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया जब कुछ पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि योजना को लेकर एक-दूसरे से उलझ पड़े. मुख्य दरवाजे के पास तकरार इतनी बढ़ गई कि मौके पर उपस्थित लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा. हालांकि स्थिति को शीघ्र ही सामान्य किया गया.कुछ समय बाद उप मुख्य पार्षद दोबारा बैठक में शामिल होने लौटीं, लेकिन हस्ताक्षर काटे जाने के चलते कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने उनकी उपस्थिति और प्रस्तावों को प्रोसेडिंग में शामिल करने से इनकार कर दिया. बैठक में केवल उन्हीं पार्षदों के प्रस्ताव लिए गये जिन्होंने नियमानुसार लेटर पैड पर योजना पूर्व में प्रस्तुत की थी. सफाई को लेकर किराये पर लिए जायेंगे बुलडोजर व ट्रैक्टर बरसात को ध्यान में रखते हुए जलजमाव से निपटने के लिए दो बुलडोजर और चार ट्रैक्टर की व्यवस्था कर नालों की सफाई का रूटिन बनाने का निर्णय लिया गया.यह कार्य सिटी मैनेजर और लोक स्वच्छता पदाधिकारी की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा.इसके अलावा शहर के विकास हेतु कई प्रस्ताव पारित किए गये. इसमें शहीद सराय मार्केट और बैलहट्टा पोखरा में डिलक्स शौचालय का निर्माण, बैलहट्टा पोखरा पर पार्क निर्माण,प्रमुख स्थलों पर यूरिनल की स्थापना,प्रत्येक वार्ड में होल्डिंग के अनुसार दो-दो 10 लीटर डस्टबिन की खरीद,सभी पुराने खराब एलइडी लाइटों की मरम्मत,नगर परिषद के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतर वेतन का भुगतान आदि शामिल है.कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि पार्षदों के बीच उपजे मतभेदों को बातचीत से सुलझा लिया जाएगा. उप मुख्य पार्षद ने कहा मैं बैठक में पूरी तैयारी के साथ कई पार्षदों की योजनाएं लेटर पैड पर लेकर पहुंची थी, लेकिन मुख्य पार्षद ने केवल चुनिंदा पार्षदों की योजना को ही प्रोसेडिंग में शामिल किया. हमारी बातों को अनसुना कर दिया गया. जब मैंने आपत्ति जताई, तो मेरी बात को नहीं सुनी गई. जिसके कारण बैठक से निकल गई. यह बैठक नहीं, रंगदारी की कार्यशैली थी.ऐसे माहौल में जनहित की बात कैसे होगी. किरण गुप्ता उपमुख पार्षद नगर परिषद् सीवान मुख्य पार्षद ने कहा सभी पार्षदों से पहले ही पांच-पांच योजनाएं मांगी गई थीं और इसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर दी गई थी. जिन पार्षदों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लेटर पैड पर योजना मुझे समय पर दी, उन्हीं की योजनाएं प्रोसेडिंग में शामिल की गईं. उप मुख्य पार्षद द्वारा जिस लेटर की बात की जा रही है, वह मुझे नहीं मिला.कुछ पार्षदों द्वारा गुटबाजी कर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं पारदर्शिता और नियमों के अनुसार कार्य कर रही हूं. सेंपी देवी,मुख्य पार्षद नगर परिषद् सीवान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन