यूपी - बॉर्डर सील, 24 घंटे में पहुंचे 46 मजदूर
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 4:05 AM
गुठनी : लॉकडाउन के दौरान पिछले एक सप्ताह यूपी का बॉर्डर श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर लोगों आना लगा हुआ था, जो कि अब मजदूरों की भीड़ से मुक्त हो गया है. बावजूद एक-एक कर मजदूरों का आना जारी है. शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में मात्र 46 मजदूर बिहार में प्रवेश किये […]
गुठनी : लॉकडाउन के दौरान पिछले एक सप्ताह यूपी का बॉर्डर श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर लोगों आना लगा हुआ था, जो कि अब मजदूरों की भीड़ से मुक्त हो गया है. बावजूद एक-एक कर मजदूरों का आना जारी है. शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में मात्र 46 मजदूर बिहार में प्रवेश किये जो पैदल व साइकिल से चलकर पहुंचे. श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर शुक्रवार सुबह पहुंचे चार मजदूर गोरखपुर से पैदल चले थे.
गुरुवार की सुबह चार बजे से. इन लोंगों को कटिहार जाना है, जिन्होंने गोरखपुर से रेलवे लाइन को आसान समझा और उसी पर चलते भटनी आ गये थे, लेकिन वहां पुलिस की नजर पड़ी और उन लोगों खाद्यान्न के ट्रक से सलेमपुर भेज दिया. सलेमपुर से ये लोग पुनः पैदल यात्रा शुरू कर शुक्रवार सुबह श्रीकलपुर चेक पोस्ट पहुंचे. श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर चलाये जा रहे क्षेत्रीय विधायक के राहत शिविर में इन लोगों को भोजन कराया गया. चेकपोस्ट प्रभारी हरिवंश यादव ने बताया मजदूरों का आना अब कम हो गया है जो भिन्न-भिन्न तरीकों से पहुंच रहे है,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










