सीवान पुलिस पर हमला पड़ा भारी, 5 आरोपित गिरफ्तार, सरकारी गाड़ी तोड़ने वालों पर शिकंजा
Published by : Sakshi kumari Updated At : 23 May 2026 7:19 AM
गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर
सीवान के आन्दर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
Siwan Police Attack: (अरविंद कुमार सिंह) सीवान के आन्दर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया.
आन्दर थाना कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सिवान पुलिस ने 22 मई 2026 को दर्ज आन्दर थाना कांड संख्या-160/26 में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पुलिस बल पर हमला और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की घटना में शामिल थे.
हसनपुरवा गांव से पांचों आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजेश कुमार पिता अच्छेलाल चौधरी, अनुराग प्रसाद पिता नवीन कुमार प्रसाद, धीरेन्द्र यादव पिता जागेश्वर यादव, रूबीश गुप्ता पिता धनंजय साह और अमरजीत कुमार भगत पिता जमादार भगत के रूप में हुई है. सभी आरोपी आन्दर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव के निवासी बताए गए हैं.
गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर हुआ था हमला
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले पुलिस टीम इलाके में गश्ती और छापेमारी के लिए पहुंची थी. इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी.
गुप्त सूचना पर स्पेशल टीम ने दबोचा
एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर हसनपुरवा गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
एसपी की चेतावनी, पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि पुलिस टीम पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
आमजन से पुलिस की अपील
सीवान पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर सूचना देने को कहा गया है.
Also Read: Siwan News : जानें सीवान जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










