'अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति', सीवान में फरार आरोपित के घर कुर्की जब्ती, दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले गई पुलिस

Published by : Sakshi kumari Updated At : 23 May 2026 8:58 AM

विज्ञापन

कुर्की जब्ती करती पुलिस

सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर कुर्की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की.

विज्ञापन

Siwan Police: (अरविंद कुमार सिंह ) सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर पर कुर्की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की. पुलिस टीम ने आरोपी के घर का सामान जब्त करने के साथ घर पर इश्तिहार भी चस्पा किया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

गंभीर मामले में लंबे समय से फरार था आरोपी

सीवान पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई भगवानपुर हाट थाना कांड संख्या-341/22 में की गई है. मामले में धारा-272/273/308/120(बी)/304/201 आईपीसी तथा 33/34/30(ए)/37(बी) बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है.

सारण निवासी शैलेन्द्र राय के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त शैलेन्द्र राय, पिता जयनाथ राय, साकिन-तकिना, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण का निवासी है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई.

घर का सामान जब्त, इश्तिहार भी चस्पा

पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और विधिवत कुर्की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान घर के दरवाजे, खिड़की समेत अन्य सामान जब्त कर लिया गया. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने घर पर नोटिस और इश्तिहार भी चिपकाया.

सोशल मीडिया पर साझा की गई कार्रवाई की तस्वीरें

सीवान पुलिस ने इस कार्रवाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा की हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

हत्या और शराब कांड से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि कांड संख्या-341/22 गंभीर धाराओं से जुड़ा मामला है. इसमें हत्या,आपराधिक साजिश और शराब से संबंधित धाराएं शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा रही है ताकि वे जल्द अदालत में सरेंडर करें.

एसपी बोले-अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. फरार चल रहे सभी आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: सीवान पुलिस पर हमला पड़ा भारी, 5 आरोपित गिरफ्तार, सरकारी गाड़ी तोड़ने वालों पर शिकंजा

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन