सड़क, बिजली और शिक्षा में हुआ अभूतपूर्व परिवर्तन :हरि सहनी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 12 Sep 2025 9:39 PM

विज्ञापन

प्रखंड के पनियाडीह स्थित बाबा ज्योतिषनाथ ब्रह्म स्थान परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का महाराजगंज विधानसभा स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया.सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भगवानपुर हाट. प्रखंड के पनियाडीह स्थित बाबा ज्योतिषनाथ ब्रह्म स्थान परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का महाराजगंज विधानसभा स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया.सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाने का संकल्प लिया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी ने कहा कि गरीबों के घर में सुविधा सिर्फ पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में ही संभव हो पाया है. बिहार का बजट आज तीन लाख सत्रह हजार करोड़ तक पहुंच चुका है. सड़क, बिजली और शिक्षा में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है.सम्मेलन में वक्ताओं ने एनडीए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की. सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार से गुंडा राज और जंगल राज का अंत किया. आज हर घर में बिजली है, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है. बिहार विकास की राह पर है.वक्ताओं ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी वर्गों का विकास किया है और आने वाले चुनाव में 2025 में फिर से नीतीश का नारा बुलंद करते हुए एनडीए उम्मीदवार को जिताना है.पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि पिछले प्रतिनिधि ने कोई काम नहीं किया. इस बार के चुनाव में लोग फिर से नीतीश कुमार को मौका देंगे. विधायक देवेशकांत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पैदल यात्रा का दावा करते हैं, लेकिन हवाई यात्रा से लौट जाते हैं. महाराजगंज को जिला बनाने का सपना नीतीश ही पूरा कर सकते हैं.वही डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एनडीए एक मजबूत गठबंधन है. इस बार 225 से अधिक सीटें आएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन