अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, पिकअप क्षतिग्रस्त
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 13 Sep 2025 9:15 PM
भगवानपुर पुरानी बाजार नेशनल हाइवे 331 पर शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बने लोगों के घर और दुकान में घुस गया. इसमें अर्जुन प्रसाद की घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई तथा संपत प्रसाद के किराना दुकान भी टूट गया. पास में खड़ी एक पिकअप वाहन भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई
प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट. भगवानपुर पुरानी बाजार नेशनल हाइवे 331 पर शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बने लोगों के घर और दुकान में घुस गया. इसमें अर्जुन प्रसाद की घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई तथा संपत प्रसाद के किराना दुकान भी टूट गया. पास में खड़ी एक पिकअप वाहन भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई.साथ ही तारकेश्वर प्रसाद की लिट्टी चाय की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई.घटना के बाद ट्रक चालक अंधेरे फायदा उठा कर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना सुबह मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. सुबह होते ही ग्रामीणों ने नैशनल हाईवे 331 पर लोहे का पोल रख जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लोगों का कहना था कि सड़क की खराब स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. प्रदर्शन करने वालों में बीरेंद्र सोनी, सम्पत प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, डॉ. रमाशंकर प्रसाद, ईश्वर प्रसाद, आमिर हुसैन, कुणाल कुमार, विक्की कुमार, अंशु कुशवाहा, राहुल कुमार, अंकुश कुमार व अन्य लोग शामिल थे. सांसद को अपशब्द कहने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग भगवानपुर हाट. स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को अपशब्द कहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो भगवानपुर पुराना बाजार का बताया जा रहा है.शुक्रवार की रात भगवानपुर बाजार के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है .घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह सड़क जाम कर दिया था .सूचना पाकर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ जाम हटवाने पहुंचे.कहा जाता है कि जाम के दौरान लोगों से बातचीत में उन्होंने सड़क की मरम्मति और जलजमाव की समस्या का ठीकरा सांसद पर फोड़ते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया.इसी दौरान बातचीत का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और सोशल मीडिया पर ही संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व कार्रवाई की मांग उठने लगी.हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस मामले में सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने वीडियो क्लिप एसपी, डीएम और एसडीपीओ को भेजकर दोषी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ करवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










