शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Sep 2025 9:11 PM

विज्ञापन

उत्पाद विभाग टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुठनी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो स्थानों से शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक ट्रक को जब्त किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. उत्पाद विभाग टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुठनी व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो स्थानों से शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक ट्रक को जब्त किया है. मामले में उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पहली छापेमारी गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चेकपोस्ट के समीप की गई. चेकपोस्ट पर सअनि राजेश कुमार सिंह ने एक ट्रक को जांच किया. जांच के दौरान ट्रक के चालक सीट के ऊपर छत में बने गुप्त तहखाने से शराब बरामद हुआ जब्त 675 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार यूपी बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के कस्बा बड़ौत काशीराम कालनी निवासी रागीब हसन है. शराब ट्रक के तहखाने में छिपाकर तस्करी की जा रही थी लेकिन स्कैनिंग मशीन की मदद से इस तस्करी के खेल को नाकाम कर दिया गया. बताया कि दूसरी छापेमारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहदीपुर की है. जहां सअनि कृष्णा पासवान द्वारा रतन कुमार के घर के पीछे दीवार से सटे खुले आंगने से 357.390 लीटर विदेश शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार उक्त गांव निवासी रतन कुमार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन