बीस सूत्री के सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Sep 2025 9:42 PM

विज्ञापन

आंदर प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री के अध्यक्ष सुबाष सिंह व उपाध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के विकास योजनाओं की समीक्षा व नई योजनाओं को लागू करने को लेकर बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

आंदर:आंदर प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री के अध्यक्ष सुबाष सिंह व उपाध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के विकास योजनाओं की समीक्षा व नई योजनाओं को लागू करने को लेकर बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई. बीस सूत्री सचिव सह बीडीओ कुणाल कुमार द्वारा पूर्व में लिए गए प्रस्ताव के अनुसार संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाने का निर्णय लिया गया था. पशु अस्पताल,आंदर थाना,आसांव थाना,आंगनबाड़ी केंद्र,गंडक,नगर पंचायत आंदर,एमओ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत आदि विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीस सूत्री के सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया.बीस सूत्री अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अनुपस्थिति पदाधिकारियों के खिलाफ शोकॉज जारी करने की मांग की है.साथ ही इसकी जानकारी डीएम समेत अन्य पदाधिकारीयो को दी गई है.अध्यक्ष ने बताया कि बीस सूत्री की बैठक में प्रखंड के अहम महत्वाकांक्षी योजनाओं का निर्णय लेने का सरकार द्वारा गठन किया गया है.लेकिन बैठक विभागों के अधिकारी व पदाधिकारी नहीं रहते हैं. इसकी वजह से बैठक की असलियत रूपरेखा संभव नहीं हो पाती हैं.इस बैठक में बीडीओ कुणाल कुमार,सीओ नीलम कुमारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा दीपक कुमार,बीसीओ राजू कुमार,बीएओ अजय कुमार समेत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन