छठ को लेकर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 26 Oct 2025 8:05 PM

विज्ञापन

छठ को लेकर पुलिस प्रशासन ने नया रूट प्लान बनाया है,ताकि छठ व्रतियों को असुविधा नहीं हो.सभी प्रकार के बड़े वाहनों का तरवारा मोड़, छोटपुर बाईपास, दारोगा राय कॉलेज मोड़, हकाम मोड़ एवं झुनापुर मोड़ से सीवान शहर में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा.सभी प्रकार के छोटे वाहन,इ रिक्शा,चार चक्का एवं मोटरसाइकिल बबुनिया मोड से हॉस्पिटल मोड़ होते हुए फतेहपुर बाईपास के तरफ से बाहर निकलेगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. छठ को लेकर पुलिस प्रशासन ने नया रूट प्लान बनाया है,ताकि छठ व्रतियों को असुविधा नहीं हो.सभी प्रकार के बड़े वाहनों का तरवारा मोड़, छोटपुर बाईपास, दारोगा राय कॉलेज मोड़, हकाम मोड़ एवं झुनापुर मोड़ से सीवान शहर में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा.सभी प्रकार के छोटे वाहन,इ रिक्शा,चार चक्का एवं मोटरसाइकिल बबुनिया मोड से हॉस्पिटल मोड़ होते हुए फतेहपुर बाईपास के तरफ से बाहर निकलेगी. गोपालगंज मोड़ से रेलवे स्टेशन एवं बबुनिया मोड़ के तरफ जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन,ई रिक्शा,चार चक्का एवं मोटरसाइकिल दारोगा रॉय कॉलेज से रेनुआ से आंदर पुल से स्टेशन होते हुए बबुनिया मोड एवं तरवारा मोड के तरफ जाएगी.महादेवा से जेपी चौक तक सभी प्रकार के छोटे वाहन , ई रिक्शा, चार चक्का एवं मोटरसाइकिल का परीचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा.नई किला से रजिष्ट्री कचहरी के तरफ जाने वाली सभी प्रकार के छोटे वाहन, ई रिक्शा,चार चक्का एवं मोटरसाइकिल का परिचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा.थाना रोड से रजिष्ट्री कचहरी गली के ओर जाने वाली सभी प्रकार के छोटे वाहन,ई रिक्शा,चार चक्का एवं मोटरसाइकिल का परिचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा.डीएवी मोड़ से इम्मानुअल मोड़ एवं शान्ति बट वृक्ष के ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन,ई रिक्शा एवं चार चक्का का परीचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा. यह रूट प्लान 27 अक्टूबर दोपहर 02:00 बजे से संध्या 08:00 बजे तक एवं 28 अक्टूबर प्रातः 02:00 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक लागू रहेगा. गोपालगंज मोड़ से हॉस्पिटल मोड़ तक इमरजेन्सी सेवा को छोडकर सिर्फ पैदल यात्री के लिए खुला रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन