ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैकमैन की गयी जान

सीवान जंक्शन यार्ड में रविवार की सुबह करीब पौने आठ बजे ड्यूटी के दौरान एक हादसे में ट्रैकमैन संतोष कुमार राय की मौत हो गई. वह सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव के निवासी थे.बताया जाता है कि रविवार को उनकी ड्यूटी सुबह 6 बजे से 9 बजे तक ट्रैक निरीक्षण के लिए लगाई गई थी.
प्रतिनिधि, सीवान. सीवान जंक्शन यार्ड में रविवार की सुबह करीब पौने आठ बजे ड्यूटी के दौरान एक हादसे में ट्रैकमैन संतोष कुमार राय की मौत हो गई. वह सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव के निवासी थे. बताया जाता है कि रविवार को उनकी ड्यूटी सुबह 6 बजे से 9 बजे तक ट्रैक निरीक्षण के लिए लगाई गई थी. वह यार्ड में ट्रैक की जांच कर रहे थे, तभी रन थ्रू पास कर रही 75103 छपरा-सीवान ट्रेन से उन्हें जोरदार धक्का लग गया. गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गए. सहकर्मी रेल कर्मचारियों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एनई रेलवे मजदूर यूनियन सीवान शाखा के शाखा मंत्री विनोद रंजन गिरि और शाखा अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. यूनियन पदाधिकारियों ने तत्काल वाराणसी स्थित कार्मिक विभाग को सूचित किया. मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई, जबकि अनुग्रह अनुदान के तहत 25 लाख रुपये की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई. इसके अलावा विभाग के कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने आपसी सहयोग से करीब एक लाख रुपये जुटाकर परिजनों को आर्थिक सहायता दी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद रेलकर्मियों में शोक की लहर है. यूनियन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




