बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये उड़ाये

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :18 Apr 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये उड़ाये

नगर के आदर्श नगर लोहार पट्टी बाजार के एक सोने के दुकान के सामने खड़ी एक बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने दो लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गये. घटना शनिवार की संध्या की. पीड़ित शादी के लिए गहने खरीदने के लिए रूपये लाया था. सूचना पर डायल 112 पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया.

विज्ञापन

मैरवा. नगर के आदर्श नगर लोहार पट्टी बाजार के एक सोने के दुकान के सामने खड़ी एक बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने दो लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गये. घटना शनिवार की संध्या की. पीड़ित शादी के लिए गहने खरीदने के लिए रूपये लाया था. सूचना पर डायल 112 पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया. वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच किया गया. पीड़ित उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के किशोरी छापर गांव के प्रिंस प्रताप सिंह हैं. इस मामले उसने थाना में आवेदन दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपने चाचा रुपेश प्रताप सिंह के साथ बाइक से मैरवा के स्टेट बैंक के कृषि विकास शाखा से दो लाख रुपए निकाली और बाइक की डिक्की में रख दी. इस बीच मैरवा लोहार पट्टी आदर्श नगर मोहल्ले के एक ज्वेलर्स दुकान पर जेवर की खरीदारी के लिए अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठे थे. तभी दो की संख्या में बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपए लेकर फरार हो गए. इस संबंध में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन