परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों ने किया हंगामा व प्रदर्शन

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :18 Apr 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों ने किया हंगामा व प्रदर्शन

परीक्षा सारणी को लेकर भ्रमित होने की वजह से शुक्रवार को हुई सीबीसीएस सत्र 2025-29 फर्स्ट सेमेस्टर की तीसरे दिन की परीक्षा छूट गई थी. जिसको लेकर शनिवार को परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

सीवान. परीक्षा सारणी को लेकर भ्रमित होने की वजह से शुक्रवार को हुई सीबीसीएस सत्र 2025-29 फर्स्ट सेमेस्टर की तीसरे दिन की परीक्षा छूट गई थी. जिसको लेकर शनिवार को परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. शहर के डीएवी कालेज, जेडए इस्लामिया कालेज व दारोगा प्रसाद राय महाविद्यालय केंद्र पर परीक्षार्थी हंगामा करते हुए उक्त परीक्षा को पुन: आयोजित कराने की मांग कर रहे थे. वहीं इसके परिपेक्ष्य में जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के परीक्षा नियंत्रक ने यह सूचना जारी किया है कि ऐसे परीक्षार्थी, जो परीक्षा सारणी को लेकर भ्रमित होने के कारण परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, उनके संबंध में कुलपति द्वारा परीक्षा मंडल की बैठक में छात्रहित में उचित निर्णय लिए जाने के उपरांत आगामी सूचना जारी की जाएगी. सभी परीक्षार्थियों को यह भी सूचित किया गया है कि वे अपनी आगामी परीक्षाओं में परीक्षा सारणी के अनुसार निर्धारित समय पर अवश्य सम्मिलित होवें. वहीं सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. इधर छात्रों के विरोध को परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने काफी गंभीरता से लिया है. साथ ही कहा कि महाविद्यालय की गलती से छात्र परीक्षा से वंचित हुए है. वे परीक्षा कार्यक्रम को ठीक ढंग से छात्रों को समझा नहीं पाएं है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन