परीक्षा के चौथे दिन चार निष्कासित

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के तत्वावधान में आयोजित यूजी सीबीसीएस सत्र 2025-29 के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा-2025 चौथे दिन शनिवार को चार परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़कर निष्कासित कर दिया गया.
सीवान. जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के तत्वावधान में आयोजित यूजी सीबीसीएस सत्र 2025-29 के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा-2025 चौथे दिन शनिवार को चार परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़कर निष्कासित कर दिया गया. जानकारी के अनुसार शहर के डीएवी पीजी कालेज केंद्र से प्रथम पाली में दो व दूसरी पाली में भी दो परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया है. परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई. डीएवी कालेज केंद्र में प्रथम पाली में कुल 685 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. इसमें 612 उपस्थित हुए, जबकि 75 अनुपस्थित रहे. वहीं दो को नकल करते पकडा गया. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 613 में 600 उपस्थित तथा 22 अनुपस्थित रहे. जबकि दो को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. इसी प्रकार विद्या भवन महिला महाविद्यालय केंद्र में पहली पाली में कुल 351 में 342 उपस्थित एवं नौ अनुपस्थित तथा दूसरी पाली कुल 234 में से 228 उपस्थित तथा छह अनुपस्थित रहे. शहर के जेडए इस्लामिया कालेज केंद्र से पहली पाली में कुल आवंटित 937 में 866 उपस्थित एवं 71 अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में कुल आवंटित 560 परीक्षार्थियों में से 542 उपस्थित व 18 अनुपस्थित रहे. वहीं दारोगा प्रसाद राय महाविद्यालय केंद्र में प्रथम पाली में 562 उपस्थित तथा 31 अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली में कुल 380 उपस्थित तथा 12 ने परीक्षा छोड़ दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




