मेधा के आधार पर मॉडल स्कूल में नामांकन

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :18 Apr 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
मेधा के आधार पर मॉडल स्कूल में नामांकन

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल स्कूलों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है.इसके तहत 19 मॉडल स्कूलों में 760 छात्रों का नामांकन होगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल स्कूलों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है.इसके तहत 19 मॉडल स्कूलों में 760 छात्रों का नामांकन होगा. प्रत्येक प्रखंड के मॉडल विद्यालयों में कक्षा नौ के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कक्षा नौ में दाखिले के लिए राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.इस परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं. नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है.इस बार निजी विद्यालयों के छात्रों का सामान्य रूप से नामांकन नहीं किया जाएगा. हालांकि विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले वर्षों में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए उन्हें भी अवसर दिया जा सकता है. जिन विद्यालयों को बालिका मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है, वहां केवल छात्राओं का ही नामांकन होगा. इन स्कूलों में छात्रों का प्रवेश नहीं लिया जाएगा. साथ ही संबंधित आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं भी वहीं पढ़ाई करेंगी. नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक पर होगी. सभी 19 मॉडल स्कूलों में कक्षा नौ में नामांकन शुरू डीपीओ एसएसए जय कुमार ने बताया कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक प्रखंड के चयनित मॉडल विद्यालयों में कक्षा नौ के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. चयनित 40 छात्र व छात्राओं का दाखिला होगा. इस सत्र 2026-27 में मॉडल स्कूलों में कक्षा नौ में नामांकन मुख्य रूप से राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. मेरिट के अनुसार होगा नामांकन जिन छात्रों ने इस परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वे नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार छात्रों का चयन होगा. प्रत्येक मॉडल विद्यालय में कक्षा 9 के लिए कम से कम एक सेक्शन अनिवार्य किया गया है.जिसमें 40 छात्रों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा. यदि किसी प्रखंड में एनएमएमएस पास छात्रों की संख्या 40 से अधिक होती है, तो अधिक अंक पाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी. वही यदि योग्य छात्रों की संख्या कम रहती है, तो बची हुई सीटों को कक्षा 8 के अंकों के आधार पर भरा जाएगा.डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समय पर समय पर दाखिला लेने का आग्रह सभी छात्र व अभिभावकों से किया गया है.मॉडल स्कूलों में नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 6 तय की गई है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन