ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :19 Apr 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत

दरौंदा-मशरख रेल खंड पर शनिवार कि रात एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.यह घटना महाराजगंज के विशुनपुर महुआरी हाल्ट स्टेशन के समीप रेल लाइन पर हुई.मृतका की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर महुआरी गांव निवासी 60 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज. दरौंदा-मशरख रेल खंड पर शनिवार कि रात एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.यह घटना महाराजगंज के विशुनपुर महुआरी हाल्ट स्टेशन के समीप रेल लाइन पर हुई.मृतका की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर महुआरी गांव निवासी 60 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शांति देवी लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं.शनिवार की रात लगभग नौ बजे वह अचानक अपने घर से लापता हो गईं.परिजन उनकी तलाश कर रहे थे.घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा – मशरख के मध्य स्थित बिशनपुर महुआरी रेल खंड गाड़ी सं 55106 के इंजन के सामने अचानक कूद गई. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों को सूचित किया गया.घटना की सूचना तत्काल दरौंदा रेलवे सुरक्षा बल और महाराजगंज थाना पुलिस को दी गई.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतिका के भतीजा सुदीप शर्मा ने बताया कि मेरी चाची शांति देवी लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और यह कब घर से निकल गई हम लोगों को पता नहीं चल पाया. हम लोग खोजबीन कर रहे थे.कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि एक महिला बिशुनपुर महुआरी स्टेशन पर ट्रेन से कट गई है उक्त सूचना पर मैं स्टेशन पर पहुंचा तो देखा कि मेरी चाची का शव ट्रैक के बीचों बीच पड़ा हुआ था.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन