आज व कल 11400 अभ्यर्थी देंगे एइडीओ की परीक्षा

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :19 Apr 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
आज व कल 11400 अभ्यर्थी देंगे एइडीओ की परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए तीसरे व अंतिम चरण की प्रतियोगिता परीक्षा सोमवार व मंगलवार को आयोजित होगी. कदाचार मुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने व विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्तर की तैयारी पूरी कर ली गई है.

विज्ञापन

सीवान. बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए तीसरे व अंतिम चरण की प्रतियोगिता परीक्षा सोमवार व मंगलवार को आयोजित होगी. कदाचार मुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने व विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्तर की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिले में बनाए गए 21 केंद्रों पर 11 हजार 400 अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार सोमवार को होने वाली परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी. वहीं दूसरे दिन मंगलवार को एकल पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा ली जाएगी. गौर करने वाली बात है कि सोमवार को जहां पहली पाली में सामान्य भाषा की परीक्षा ली जाएगी. वहीं दूसरी पाली में अभ्यर्थी सामान्य अध्ययन की परीक्षा देंगे. जबकि दूसरे दिन मंगलवार को एकल पाली में सामान्य योग्यता की परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व तक मिलेगी प्रवेश की अनुमति : प्रतियोगिता परीक्षा के प्रत्येक पाली में एक घंटा पूर्व तक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया जाएगा. इसके पश्चात किसी भी हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रानिक पेन, पेजर, सामान्य व स्मार्ट वाच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रानिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट पाए जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन