तीन दिन बाद भी सैलून दुकानदार पर गोली चलाने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी सैलून दुकानदार पर गोली चलाने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर

थाना क्षेत्र में सैलून दुकानदार पर गोली चलाने की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि. हुसैनगंज. थाना क्षेत्र में सैलून दुकानदार पर गोली चलाने की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है.अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.गौरतलब हो कि बीते दिनों सिधवल पंचायत के टिकरी और तेतरिया गांव के बीच सैलून की दुकान बंद कर घर लौट रहे तेतरिया निवासी आजाद अली पर बदमाशों ने बाइक लूट के दौरान गोली चला दी थी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद घायल व्यक्ति के आवेदन पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया था, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है. लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन गश्ती व्यवस्था कमजोर होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. वहीं हुसैनगंज थाना प्रभारी मोहन प्रसाद का कहना है कि मामले में छापेमारी जारी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा, वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अबतक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन