सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण : डीएम

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Nov 2025 9:50 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी द्वारा पोल्ड इवीएम/वीवीपैट के संग्रहण एवं निर्वाचन कार्य की सुचारू व्यवस्था के लिए सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया

विज्ञापन

सीवान. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी द्वारा पोल्ड इवीएम/वीवीपैट के संग्रहण एवं निर्वाचन कार्य की सुचारू व्यवस्था के लिए सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि मॉक पोल के दौरान ईवीएम रिप्लेसमेंट की आवश्यकता हो, तो सेक्टर पदाधिकारी स्वयं जाकर जांच करेंगे. मतदान दिवस पर सभी सेक्टर अधिकारी विधि व्यवस्था का संधारण, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं शत-प्रतिशत वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है. उन्होंने निर्देश दिया कि वेब कास्टिंग बाधित न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी. मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी एवं राजनीतिक एजेंट को बैठने के बारे में विस्तार से बताया गया. उन्होंने कहा कि वे ईवीएम प्राप्त कर सीधे मतदान केंद्रों पर ही जाएंगे. उन्होंने कहा कि सभी पीओ फॉर्म 17(C) पोलिंग एजेंट से प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे तथा हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे. साथ ही मॉक पोल का डाटा डिलीट कराना भी सुनिश्चित करेंगे. पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन का ठहराव नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन