शिविर में रैयतों की समस्याओं का हो रहा निबटारा
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Sep 2025 9:24 PM
प्रखंड मुख्यालय स्थित गंडक विभाग के निरीक्षण भवन में मंगलवार को राजस्व महा अभियान को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व राजस्व अधिकारी संगीता कुमारी ने किया.
प्रतिनिधि. गुठनी. प्रखंड मुख्यालय स्थित गंडक विभाग के निरीक्षण भवन में मंगलवार को राजस्व महा अभियान को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व राजस्व अधिकारी संगीता कुमारी ने किया. इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के रैयतों की भूमि संबंधी समस्याओं का निपटारा करने की प्रक्रिया शुरू की गई. शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंचे. राजस्व अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार राजस्व महाअभियान के तहत रैयतों की भूमि से जुड़ी हर तरह की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का लक्ष्य है. इसमें नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, निबंधन, भू-अभिलेख में सुधार और भूमि विवादों के निपटारे को प्राथमिकता दी जा रही है. शिविर के पहले दिन नगर पंचायत क्षेत्र के रैयतों की समस्याओं को सुना गया.अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में लगातार ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आमजन को प्रखंड कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थल पर ही किया जा सके. शिविर में कई रैयतों की आवेदन-पत्रों की जांच की गई और उसे ऑनलाइन स्वीकृत किया गया. राजस्व अधिकारी संगीता कुमारी ने उपस्थित रैयतों से अपील की कि वे अपने दस्तावेज़ों को सही ढंग से संधारित करें और किसी भी प्रकार की भूमि से जुड़ी समस्या के समाधान हेतु शिविरों का लाभ अवश्य लें. मौके पर अंचल अमीन मनीषा कुमारी, रूपेश कुमार, कानूनगो चंदन कुमार, राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार एवं संबंधित सीएससी कर्मी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










