योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं.आयुक्त

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 15 Sep 2025 9:44 PM

विज्ञापन

समाहरणालय के सभाकक्ष में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त सारण प्रमंडल राजीव रोशन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया.इस दौरान सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

सीवान: समाहरणालय के सभाकक्ष में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त सारण प्रमंडल राजीव रोशन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया.इस दौरान सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया.बैठक में आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा की प्राप्त प्रपत्र 6,7,8 का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अनुसार करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही सभी प्रपत्रों का अभिलेख संधारित करना सुनिश्चित करेंगे.लिंगानुपात में सुधार लाने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. आयुक्त ने कहा कि सभी पात्र व्यक्ति का नाम निर्वाचक सूची में अवश्य जुड़े.कोई भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं.इस पर विशेष ध्यान सभी को देना होगा.इस तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. साथ ही अयोग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से हटाने का भी सख्त निर्देश आयुक्त ने दिया है. इस दौरान आयुक्त के द्वारा किए जा रहे कार्यों का रैंडम चेकिंग भी किया गया. विदित है कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार पुरुष मतदाताओं की संख्या जिले में 12 लाख 66 हजार 696 है. महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 20 हजार 859 है एवं थर्ड जेंडर की संख्या 48 है. इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 87 हजार 603 है.जेंडर रेशियो 885 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन