बीडीसी की बैठक में छाया रहा विकास का मुद्दा

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 09 Sep 2025 10:08 PM

विज्ञापन

. प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक हुई. बैठक में जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर बहस हुई.बैठक में नल-जल योजना, विद्युत व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र, विकास मित्र, पेंशन योजना, पंचम मद व षष्ठम मद सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक हुई. बैठक में जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर बहस हुई.बैठक में नल-जल योजना, विद्युत व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र, विकास मित्र, पेंशन योजना, पंचम मद व षष्ठम मद सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई.इस दौरान सीडीपीओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. बैठक में मुखिया बर्मा साह ने चक्रवृद्धि मोड़ से तुरहा टोली होते हुए महम्मदपुर गांव के अंतिम छोड़ तक जर्जर हो चुकी सड़क का मुद्दा उठाया .बैठक में उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह,बीडीओ कुमार विशाल, सीओ धीरज कुमार पांडेय,पणन पदाधिकारी रवि कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, बीपीआरओ प्रवीन भास्कर,मुखिया शमीम अख्तर, राजेश्वर साह, सुभाष सिंह,मनमोहन मिश्रा बीडीसी हारेराम यादव उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन