मांस मछली खाने से नहीं फैलता है कोरोना

Updated at : 08 Apr 2020 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
मांस मछली खाने से नहीं फैलता है कोरोना

सीवान : वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है. सभी लोग अपने घरों में कैद है. कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में कई भ्रंतियां भी सामने आ रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाह फैली है कि मांस मछली खाने से कोरोना का संक्रमण फैलता है. लोग मांस […]

विज्ञापन

सीवान : वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है. सभी लोग अपने घरों में कैद है. कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में कई भ्रंतियां भी सामने आ रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाह फैली है कि मांस मछली खाने से कोरोना का संक्रमण फैलता है. लोग मांस मछली खाने से परहेज करने लगे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपने किसी भी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की है कि नॉन वेज सेवन से कोरोना का संक्रमण होता है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट सामने आये हैं, जिनमें दावा किया गया है कि बकरे के मीट में कोरोना वायरस पाया गया है. अंडा, चिकेन और मछली खाने से कोरोना वायरस फैलता है.

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन और भारतीय खाद्य सुरक्षा नियामक (एफएसएसएआई) की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पशुओं से मानव में कोरोना वायरस नहीं फैलता है. मांस मछली में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध रहता है. जिससे प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है. वहीं पीआईबी (प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो) ने अपने फैक्ट चेक में पाया है कि मटन खाने से कोरोना वायरस नहीं फैलता है. पीआइबी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मच्छरों के काटने से भी कोरोना वायरस नहीं फैलता है. चिकेन मटन से कोई खतरा नहींबहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने दैनिक जीवन में चिकन, मटन, मछली और अंडा को शामिल कर रखा है. उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है.

चिकन, मटन, मछली और अंडा खाने से कोरोना वायरस फैलने का कोई खतरा नहीं है. यह महज एक अफवाह है.इन बातों का रखें ख्याल

– यदि घर से बाहर निकलना पड़े तब लोगों से एक मीटर की दूरी जरूर बनाएं

– घर आने के बाद हाथों को 20 सेकंड तक पानी व साबुन से धोएं

– बाहर में किसी भी चीज को छूने से परहेज करें

– लॉकडाउन के नियमों के सख्ती से पालन करें

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन