प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने किया निरीक्षण

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 07 Sep 2025 9:55 PM

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सत्पथी ने रविवार को सीवान जंक्शन और रेल माल गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन के परिचालन, यात्री सुविधाओं और माल गोदाम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया.

विज्ञापन

सीवान. पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सत्पथी ने रविवार को सीवान जंक्शन और रेल माल गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन के परिचालन, यात्री सुविधाओं और माल गोदाम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अनूप कुमार सतपथी ने स्टेशन पर स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन संचालन की स्थिति का मूल्यांकन किया. उन्होंने माल गोदाम में माल की लोडिंग-अनलोडिंग प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था और श्रमिकों की कार्य स्थिति की भी समीक्षा की. अनूप कुमार ने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने के साथ-साथ माल गोदाम में दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना और माल परिवहन को सुगम बनाना है. इस दौरान स्टेशन मास्टर और अन्य रेल अधिकारियों ने पीसीओएम को परिचालन संबंधी जानकारी दी. निरीक्षण के बाद माल गोदाम के कर्मचारियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना. निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन