ePaper

चंवर में डूबने से किशोर की मौत

Updated at : 03 Oct 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
चंवर में डूबने से किशोर की मौत

थाना क्षेत्र के कौड़िया लीलहि गांव में गुरुवार की दोपहर स्नान के दौरान एक किशोर की चंवर में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार गांव निवासी कैलाश साह का 16 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार अपने दोस्तों के साथ कौड़िया लीलहि छठ घाट स्थित चंवर में नहाने गया था. नहाने के बाद सभी साथी अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन इसी बीच धनंजय का चप्पल तालाब के किनारे छूट गया. वह उसे लेने के लिए दोबारा चंवर गया और चप्पल से लगी मिट्टी को साफ करने के क्रम में गहरे पानी में चला गया. गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वह डूब गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर दोस्तों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. खोज के बाद जब उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के कौड़िया लीलहि गांव में गुरुवार की दोपहर स्नान के दौरान एक किशोर की चंवर में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार गांव निवासी कैलाश साह का 16 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार अपने दोस्तों के साथ कौड़िया लीलहि छठ घाट स्थित चंवर में नहाने गया था. नहाने के बाद सभी साथी अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन इसी बीच धनंजय का चप्पल तालाब के किनारे छूट गया. वह उसे लेने के लिए दोबारा चंवर गया और चप्पल से लगी मिट्टी को साफ करने के क्रम में गहरे पानी में चला गया. गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वह डूब गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर दोस्तों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. खोज के बाद जब उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. माता ममता देवी और पिता कैलाश साह शव से लिपटकर बिलखने लगे.सूचना मिलते ही एसआई सत्यनारायण मंडल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर जुटे रहे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन