स्ट्रीट लाइट का होगा सर्वे , नगर परिषद में तीन दिनों में मांगी रिपोर्ट

शहर में बेहतर रोशनी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है.कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने सभी कर संग्रहकर्ताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने वार्ड में स्ट्रीट लाइट का सर्वे कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन जमा करें.
प्रतिनिधि सीवान.शहर में बेहतर रोशनी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है.कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने सभी कर संग्रहकर्ताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने वार्ड में स्ट्रीट लाइट का सर्वे कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन जमा करें. इस आदेश के बाद अब पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट की स्थिति का व्यापक आकलन किया जाएगा ताकि जहां जरूरत हो वहां नयी लाइट लगाई जा सके और खराब लाइटों को दुरुस्त किया जा सके. जारी आदेश के अनुसार सर्वे के दौरान प्रत्येक सड़क और गली की पूरी जानकारी जुटानी होगी. इसमें सड़क का नाम, उसकी लंबाई, वहां मौजूद विद्युत पोल का लोकेशन, पोल की संख्या, पोल का प्रकार और उस पर लगी लाइट की क्षमता जैसी अहम जानकारियां शामिल रहेगी. इसके साथ ही जो लाइटें खराब पड़ी हैं या जहां अभी तक लाइट नहीं लगी है, उसकी भी स्पष्ट जानकारी देनी होगी.इस पूरे कार्य की निगरानी के लिए एक संयुक्त टीम बनाई गई है. वरीय प्रभार में सहायक अभियंता (यांत्रिकी) अभिषेक आनंद और सहायक अभियंता नगर विकास प्रमंडल सीवान संध्या रानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.इनके नेतृत्व में कनीय अभियंता, वार्ड पार्षद और कर संग्रहकर्ता मिलकर सर्वे का काम पूरा करेंगे. इनको मिली है जिम्मेदारी इओ के अनुसार वार्ड संख्या 1 से 4 के लिए विनोद कुमार गुप्ता, 5 से 7 के लिए सोनू कुमार, 8 से 10 के लिए अनिल कुमार, 11 से 13 के लिए विपिन कुमार और 14 से 17 के लिए अर्जुन प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह 18 से 20 के लिए साकेत कुमार, 21 से 24 के लिए विकास कुमार, 25 से 27 के लिए राहुल कुमार, 28 से 31 के लिए राकेश कुमार, 32 से 34 के लिए जगदीश राम और 35 से 38 के लिए अभिजित चौधरी को सर्वे कार्य सौंपा गया है.इसके अलावा वार्ड 39 से 42 के लिए उप कर निरीक्षक सुजीत प्रकाश और वार्ड 43 से 45 के लिए अभय कुमार पासवान को जिम्मेदारी दी गई है. तकनीकी सहयोग के लिए कनीय अभियंता नीलम कुमारी, निलेश कुमार और अनुज कुमार को भी टीम में शामिल किया गया है.कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों, प्रमुख सड़कों और अन्य गलियों में जहां-जहां स्ट्रीट लाइट की जरूरत है, वहां पोल सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. इस सर्वे के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. जिससे शहर की रोशनी व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके.उन्होंने यह भी कहा कि समय सीमा के अंदर रिपोर्ट देना अनिवार्य है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




