व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने मणिभूषण सिंह

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 Apr 2026 10:18 PM

विज्ञापन

रौंदा व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया. मतदान सुबह सात बजे से लेकर दोपहर चार तीस बजे तक हुआ.चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक चुनाव स्थल पर पुलिस बल तैनात किए गये थे. इस दौरान मतदाताओं ने परिचय पत्र के साथ बारी-बारी से आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दरौंदा. दरौंदा व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया. मतदान सुबह सात बजे से लेकर दोपहर चार तीस बजे तक हुआ.चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक चुनाव स्थल पर पुलिस बल तैनात किए गये थे. इस दौरान मतदाताओं ने परिचय पत्र के साथ बारी-बारी से आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बताया जाता है कि दरौंदा प्रखंड में 75.39 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सिंपी कुमारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन, प्रभारी सीओ रवींद्र राम, पुअनि सुमन कुमारी दंडाधिकारी के साथ मतदान केन्द्र पर तैनात थे. दूर-दराज से वृद्ध वोटर भी पहुंच अपने मतों का प्रयोग किया. दंडाधिकारी सह प्रभारी सीओ रवींद्र राम दलबल के साथ बूथ पर शांति व्यवस्था बनाये रखने में सक्रिय दिखे. व्यापार मंडल चुनाव में 191 मतदाता है. जिसमें लगभग 144 मतदाता ने मतदान किया. इस तरह मतदाताओं में से लगभग 75.39 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए पप्पू सिंह को 42 मत, जब्बार हुसैन को 47 मत एवं मणिभूषण सिंह को 53 मत मिला. इसमें दो वोट अवैध था. इस तरफ मणिभूषण सिंह 06 मत से व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन