रात में खाना खाकर सोये होमगार्ड की मौत

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :20 Apr 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
रात में खाना खाकर सोये होमगार्ड की मौत

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में सोमवार की सुबह एक गृहरक्षक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई.मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी मुकेश प्रसाद के पुत्र सचिन कुमार के रूप में कि गई.परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन जिला समादेष्टा कार्यालय में तैनात था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में सोमवार की सुबह एक गृहरक्षक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई.मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी मुकेश प्रसाद के पुत्र सचिन कुमार के रूप में कि गई. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन जिला समादेष्टा कार्यालय में तैनात था. जो रविवार की संध्या अपने घर गया हुआ था. जहां रात्रि में वह अपने दोस्तों के साथ गांव के ही बगल गांव पहलेजपुर में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गया था. जहां खाना खाने के बाद रात्रि तकरीबन 10:00 बजे अपने घर लौटा और छत के ऊपर सोने चला गया. जब परिजन सुबह 5:30 बजे उसे उठाने गए तो वह नहीं बोल रहा था. जिसके बाद अन्य लोग उसे उठाएं और अस्पताल पहुंचाएं. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. लोगों का मानना है कि सोने के दौरान हर्ट अटैक से जवान की मौत हुई होगी. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. जनवरी में हुआ था बहाल बताया जाता हैं कि सचिन 20 जनवरी को जिला समादेष्टा कार्यालय में योगदान किया था. जो कार्यालय में ही कार्य कर रहा था. रविवार की संध्या वह घर गया और उसकी मौत हो गई. जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा जो पाएगा कि सचिन की मौत कैसे हुई हैं. दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर बताते चलें कि मृत होमगार्ड जवान का पोस्टमार्टम के बाद शव को जिला समादेष्टा कार्यालय लाया गया. जहां जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर जिला समादेष्टा पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मौन रख श्रद्धांजलि दी. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया. जहां अंतिम संस्कार किया गया. बोले समादेष्टा मामले की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. परिजनों को दाह संस्कार के लिए 15 हजार रुपए उपलब्ध कराया गया है. अविनाश कुमार, जिला समादेष्टा सीवान

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन