महिला की चाकू से गोदकर हत्या

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :20 Apr 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की चाकू से गोदकर हत्या

थाना क्षेत्र के पकवलिया में रविवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात हमलावरों ने एक विधवा महिला के छाती और पेट में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया.

विज्ञापन

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के पकवलिया में रविवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात हमलावरों ने एक विधवा महिला के छाती और पेट में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव के स्व अमर सिंह की पत्नी कलावती देवी (37) अपने घर में अकेली सोयी थी, तभी हमलावरों ने उसकी छाती और उसके पेट में चाकूओं से लगातार वार कर उसे डाला. बताया जाता है कि हमलावर उस वक्त तक उसकी छाती पर चाकू से वार करते रहे,जबतक उसकी मौत नहीं हो गयी. बताया जाता है कि गांव में बरात आयी थी,ग्रामीण बरात में थे,तभी हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया. ग्रामीणों ने उसके पति अमर सिंह की मौत करीब सालभर पहले किसी बीमारी से हो गयी थी. इधर ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया. हत्या के कारणों का पता तो नहीं चल पाया है. लेकिन इसे धन-संपत्ति हड़पने का मामला बता रहे हैं. बताया जाता है कि मृतका एक पुत्र और चार पुत्रियां है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं बेटे-बेटियों की चीख-चीत्कार से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन