रामगढ़ा पैक्स चुनाव के दौरान चली गोली

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :20 Apr 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ा पैक्स चुनाव के दौरान चली गोली

प्रखंड के रामगढ़ पंचायत में सोमवार को पैक्स चुनाव को लेकर मतदान चल रहा था. देर शाम मतदान खत्म होने के कुछ देर बाद गोली चलने की जानकारी मिली. जानकारी के बाद पूरे प्रशासन महकमे में हलचल मच गई. जानकारी के बाद घटना स्थल पर एसडीपीओ अमन एवं थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह पहुंच कर पिस्टल के तीन कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया. इधर इसकी जानकारी होने के बाद एसपी पूरन कुमार झा घटना स्तर पर पहुंचकर जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो से अपराधी आए थे और उसमें से गोली चलाई. लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दरौंदा. प्रखंड के रामगढ़ पंचायत में सोमवार को पैक्स चुनाव को लेकर मतदान चल रहा था. देर शाम मतदान खत्म होने के कुछ देर बाद गोली चलने की जानकारी मिली. जानकारी के बाद पूरे प्रशासन महकमे में हलचल मच गई. जानकारी के बाद घटना स्थल पर एसडीपीओ अमन एवं थाना अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह पहुंच कर पिस्टल के तीन कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया. इधर इसकी जानकारी होने के बाद एसपी पूरन कुमार झा घटना स्तर पर पहुंचकर जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो से अपराधी आए थे और उसमें से गोली चलाई. लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. उधर थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि गोली चली है.घटना स्थल से तीन जिंदा कारतूस एवं 02 गोली की खोखा बरामद हुआ. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. बिसवार में 662 मतदाताओं ने किया मतदान गुठनी. बिसवार पैक्स चुनाव के लिए सोमवार की सुबह स्थानीय प्रशासन जहां पूरी तरह मुस्तैद दिखा. वहीं पैक्स चुनाव को लेकर जहां मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े हो अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मिली जानकारी के अनुसार बिसवार पैक्स चुनाव के लिए कुल मतदाता 1971 मतदाता है. जिसका मतदान केंद्र राजकीय उत्क्रमिक मध्य विद्यालय विसवार में बनाया गया था. उप निर्वाचन पदाधिकारी सह बीपीआरओ कुमार कार्तिकेन ने बताया कि शाम तक तीन बूथों पर 662 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने बताया कि तीन बूथों पर 662 मतदाताओं जिनमें 392 पुरुष 270 महिला वोटरों ने वोट डाला. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि मतगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन