जिस घर से निकलनी थी बारात, वहां पसरा मातम

मनपसंद लड़की से भतीजे को शादी मना करना बुआ को महंगा पड़ गया. नाराज भतीजे दीपक ने सगी बुआ जामो बाजार थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय फूलमती देवी की हत्या कर दी. घटना रविवार की देर रात जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में घटी. 21 अप्रैल को दीपक की शादी थी.
प्रतिनिधि, तरवारा. मनपसंद लड़की से भतीजे को शादी मना करना बुआ को महंगा पड़ गया. नाराज भतीजे दीपक ने सगी बुआ जामो बाजार थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय फूलमती देवी की हत्या कर दी. घटना रविवार की देर रात जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में घटी. 21 अप्रैल को दीपक की शादी थी. बचाव करने आये अपने पिता,चाचा,चाची समेत पांच लोगों पर भी चाकू से वार दिया.जिससे ये लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक फूलमती देवी उर्फ बुद्धि देवी को क्या पता था कि जिस भतीजा के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे है वही भतीजा मुझे मौत के घाट उतार देगा. इस घटना के बाद गांव मे बंद जुबान तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं. हालांकि लोग कुछ भी बोलने से बच रहे है. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. और शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया है. घटना से दो गांवों में मचा कोहराम मृतक फूलमती देवी उर्फ बुद्धि देवी के मौत से मायका ओलीपुर के अलावा ससुराल जामो बाजार थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव मे कोहराम मचा हुआ है.सोमवार को शव पहुंचा की परिजनों के चीख पुकार से गांव मे मातम छा गया और देखते ही देखते मृतक को देखने और परिजनों को ढांढस बढ़ाने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ गया. जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे एसपी घटना की सूचना के बाद सोमवार की सुबह एसपी पूरन कुमार झा घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली. वहीं पुलिस घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है. हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं. एफएसएल की टीम में उठाया सैंपल बताते चलें कि घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मामले की गहनता से जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुला लिया. जहां तीन सदस्यीय टीम सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.जांच में एफएसएल की टीम ने मिट्टी,फिंगर प्रिंट्स सहित कई अहम सुराग एकत्रित कर जांच के लिए लेकर चली गयी. जीबी नगर के थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. हत्याभियुक्त के गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी. बोले एसपी शादी के लिए परिजन आभूषण खरीदने गए हुए थे, आभूषण खरीदने के दौरान युवक और परिजनों में विवाद हुआ था.जहां बीच बचाव के दौरान युवक ने चाकू मारी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुरन कुमार झा,एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




