परिजनों पर चाकू से किया हमला, बुआ की मौत
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 Apr 2026 10:24 PM
जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में रविवार की देर रात एक युवक ने पसंद की युवती की जगह दूसरी लड़की से शादी कराने पर अड़े परिजनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घटना में उसकी बुआ की मौत हो गयी, जबकि पिता, चाचा, चाची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आरोपित युवक दीपक की शादी 21 अप्रैल को ही होनेवाली थी. घटना के बाद वह फरार हो गया है.
प्रतिनिधि, तरवारा (सीवान) . जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में रविवार की देर रात एक युवक ने पसंद की युवती की जगह दूसरी लड़की से शादी कराने पर अड़े परिजनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घटना में उसकी बुआ की मौत हो गयी, जबकि पिता, चाचा, चाची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आरोपित युवक दीपक की शादी 21 अप्रैल को ही होनेवाली थी. घटना के बाद वह फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि आरोपित दीपक आइटीआइ करने के बाद किसी कंपनी में 25 लाख के पैकेज पर काम कर रहा था. परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी और 21 अप्रैल को बारात जानी थी, लेकिन इस शादी से दीपक को एतराज था. वह किसी दूसरे प्रदेश की युवती से प्रेम करता है और उसी से शादी करने पर अड़ा हुआ था. इधर, शादी के दिन करीब आने पर रिश्तेदार भी घर पर आने लगे थे. इसी क्रम में दीपक की बुआ जामो बाजार थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी फूलमती देवी उर्फ बुद्धि देवी (40 वर्ष) भी आयी थी. रविवार को शादी के विवाद को लेकर मामला इतना बिगड़ गया कि दीपक ने चाकू से फुलमती पर हमला कर दिया. बचाव करने गए चाचा नागेंद्र सिंह, चाची शोभा देवी, पिता गुड्डू सिंह समेत पांच लोगों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां फुलमती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










