विशेष मेडिकल टीम कल करेगी जांच

प्रभात खबर में 19 अगस्त को प्रकाशित खबर स्वास्थ्य विभाग ने जिसे नेत्रहीन का प्रमाणपत्र दिया,वह चलाता है बाइक खबर प्रकाशित होने के मामले में दिव्यांग इमरान की 12 सितंबर को तीन आइ सर्जनों की मेडिकल टीम द्वारा किया जाएगा.स्वास्थ्य विभाग द्वारा इमरान को मेडिकल बोर्ड में दुबारा उपस्थित होने के लिए सूचना दे दी गई है.
प्रतिनिधि,सीवान. प्रभात खबर में 19 अगस्त को प्रकाशित खबर स्वास्थ्य विभाग ने जिसे नेत्रहीन का प्रमाणपत्र दिया,वह चलाता है बाइक खबर प्रकाशित होने के मामले में दिव्यांग इमरान की 12 सितंबर को तीन आइ सर्जनों की मेडिकल टीम द्वारा किया जाएगा.स्वास्थ्य विभाग द्वारा इमरान को मेडिकल बोर्ड में दुबारा उपस्थित होने के लिए सूचना दे दी गई है. सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने मेडिकल बोर्ड में सदर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चंदन कुमार सिंह,डॉ राघवेंद्र बाजपेई एवं डॉ दीपिका को शामिल किया है.उधर खबर प्रकाशित होने के बाद सिविल सर्जन द्वारा 100 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रतिशत देने वाले नेत्र सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह से शो कॉज करते हुए नियमित दिव्यांग बोर्ड से हटा दिया है.उनकी जगह पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका को शामिल किया गया है. दिव्यांग से ही यूडी आइडी में सुधार का लिया गया आवेदन सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद ने तीन नेत्र विशेषज्ञों की मेडिकल बोर्ड का गठन कर कहा है कि शहर के शुक्ल टोली निवासी मो इमरान का पूर्व में दिव्यांगता जांच हेतु गठित दल द्वारा 100 प्रतिशत दिव्यांगता दर्शाया गया है. मो० इमरान द्वारा कार्यालय में यूडी आईडी कार्ड संख्या-BR2230220010008229 को निरस्त करने एवं पुनः चिकित्सकीय परिषद का गठन कर जांच हेतु अनुरोध किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




