पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में मारा गया सोनू : एसपी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 May 2026 9:36 PM

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप 29 अप्रैल को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस कांड के मुख्य आरोपित सोनू यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप 29 अप्रैल को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस कांड के मुख्य आरोपित सोनू यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. फायरिंग रुकने के बाद तलाशी में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान मुख्य आरोपित सोनू यादव के रूप में हुई. एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य किसी को मार गिराना नहीं होता, बल्कि अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सजा दिलाना होता है. परंतु पुलिस पर हमला होने की स्थिति में आत्मरक्षा कार्रवाई की जाती है. एसपी ने बताया कि उक्त गोलीकांड मामले में पूर्व में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मामले के नामजद आरोपी सोनू यादव अपने साथियों के साथ लकड़ी–मीरगंज रोड पर मौजूद है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. एसपी ने बताया कि सोनू यादव पर हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज थे. घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में कुल पांच नामजद अभियुक्त हैं, जिनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, एक मुठभेड़ में मारा गया है, जबकि दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी शेष है. पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे एसपी सहित अन्य पदाधिकारी बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्यमार्ग के गौसीहाता मोड़ के समीप शनिवार-रविवार की भोर में एनकाउंटर में इनामी बदमाश सोनू यादव की मौत के बाद एसपी पूरन कुमार झा, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पह़ुंच गये थे. उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया. साथ ही, थानाध्यक्ष छोटन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती कर दी थी. उन्होंने बदमाश सोनू के शव को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन