सीवान: बड़हरिया के स्कूल में सोशल ऑडिट, बच्चों से पठन-पाठन की स्थिति का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआं में सोशल ऑडिट के दौरान बच्चे और शिक्षक | Prabhat Khabar Network

उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआं में सोशल ऑडिट के दौरान बच्चे और शिक्षक

बिहार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआं में सोशल ऑडिट के दौरान बच्चों की पढ़ाई, मध्याह्न भोजन और विद्यालय की व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।

विज्ञापन

Siwan News: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी के नेतृत्व एवं शिक्षा विभाग के निर्देश पर सरकारी विद्यालयों में सोशल ऑडिट किया जा रहा है. इसी क्रम में बड़हरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआं में सामाजिक अंकेक्षण कार्यकर्ता श्वेता सिंह के नेतृत्व में टीम ने सोशल ऑडिट किया.

बच्चों से पठन-पाठन और टीएलएम के उपयोग की ली जानकारी

सोशल ऑडिट के दौरान टीम ने प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली. वहीं, बच्चों से पठन-पाठन, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के उपयोग और विद्यालय में संचालित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में बातचीत की गयी. टीम ने बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी स्थिति को समझने के साथ विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग की भी जानकारी ली.

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी हुई जांच

टीम ने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की भी जांच की. इस दौरान भोजन की गुणवत्ता परखी गयी और टीम के सदस्यों ने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया. साथ ही बच्चों को नियमित रूप से मध्याह्न भोजन करने के लिए प्रेरित किया गया. टीम ने बच्चों से खेलकूद गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली और नियमित खेलकूद के महत्व के बारे में बताया.

पेयजल, शौचालय और बिजली समेत कई बिंदुओं की जांच

सोशल ऑडिट के दौरान विद्यालय में मध्याह्न भोजन, पेयजल, शौचालय, बिजली, कक्षाओं की स्थिति, छात्र-शिक्षक उपस्थिति, नामांकन, बच्चों की नियमित उपस्थिति और ड्रॉपआउट दर समेत कई बिंदुओं की जांच की गयी. इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति को प्राप्त अनुदान के उपयोग, शिक्षण सामग्री, खेलकूद संसाधन और टीएलएम की उपलब्धता एवं उपयोग की स्थिति का भी जायजा लिया गया.

सोशल ऑडिट टीम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षकों और बच्चों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार के अलावा मालती कुमारी, संगीता देवी, संतोष पंडित, नेयाज अहमद, निर्झर कुमार, कोमल चौधरी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन