सीवान: छक्का टोला में क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत

फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन करती जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव
Siwan News : छक्काटोला क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ सेमीफाइनल
Siwan News (आनंद मिश्र) : प्रखंड के छक्काटोला खेल मैदान में छक्काटोला प्रीमियर लीग सीजन-8 के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद की चैयरमैन संगीता यादव व जिला पार्षद कहकंशा फिरदौस आदि ने फीता काटकर किया.इसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया. वहीं सेमीफाइनल मैच जगतपुरा और मलिकटोला के बीच खेला गया. टॉस जीतकर मलिकटोला की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया.
जगतपुरा की हार, मलिकटोला ने तीन ओवर में जीता मैच
वहीं जगतपुरा की टीम निर्धारित छह ओवर में महज 33 रन ही बना सकी.जबकि मलिकटोला की टीम तीन ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसप्रकार मलिकटोला की टीम आठ विकेट से विजयी रही.इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि सोनू अहमद सेराज,सरफराज अहमद, सैफ शेख,रेहान अली,हामिद हुसैन, अरबाज अली,एमडी सैफ आदि मौजूद थे.
Also Read : अमृत 2.0 के तहत सीवान में पेयजल परियोजनाओं पर होगा बड़ा निवेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










