सीवान के लाल ने लहराया परचम, CAT में 99.37 परसेंटाइल हासिल कर IIM मुंबई में बनाई जगह

एहतेशामुल हक की तस्वीर
Siwan News: एहतेशामुल हक ने देश की प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा CAT में 99.37 परसेंटाइल प्राप्त कर भारतीय प्रबंधन संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई के एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित किया है
Siwan News: (सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट)
सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के सुरहिया गांव निवासी एहतेशामुल हक ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा CAT में 99.37 परसेंटाइल प्राप्त कर भारतीय प्रबंधन संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई के एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित किया है. उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है.
गांव के युवक ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया सीवान का मान
सुरहिया गांव निवासी एसरारुल हक उर्फ डीजू के पुत्र एहतेशामुल हक ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और निरंतर मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है. उनकी सफलता को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है.
शिक्षा से जुड़े परिवार से रखते हैं संबंध
एहतेशामुल हक के पिता एसरारुल हक स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं. उनकी माता जाहिदा खातून शिक्षिका हैं और मध्य विद्यालय, सीवान में कार्यरत हैं. परिवार ने हमेशा उन्हें शिक्षा और मेहनत के लिए प्रेरित किया.
सीवान से बेंगलुरु तक का रहा शानदार शैक्षणिक सफर
एहतेशामुल हक की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल कबीरपुर से हुई. जहां से उन्होंने वर्ष 2018 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद वर्ष 2020 में इकरा पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने आर.वी. इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्ष 2024 में बीटेक की डिग्री प्राप्त की.
नौकरी के साथ की CAT की तैयारी
इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने एली लिली एंड कंपनी के बेंगलुरु कार्यालय में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य शुरू किया. नौकरी की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने CAT परीक्षा की तैयारी जारी रखी और शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.37 परसेंटाइल हासिल कर लिया.
IIM मुंबई में मिला प्रवेश
CAT में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एहतेशामुल हक का चयन भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई के एमबीए कार्यक्रम के लिए हुआ है. यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम मानी जा रही है. उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. लोगों ने इसे सीवान जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है और उम्मीद जताई है कि उनकी उपलब्धि से जिले के अन्य युवा भी प्रेरणा लेकर बड़े लक्ष्य हासिल करेंगे.
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
एहतेशामुल हक की सफलता यह संदेश देती है कि छोटे गांवों और साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं. सही दिशा, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










