सीवान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बंटी कुमार सिंह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

गिरफ्तार आरोपित की तस्वीर

Siwan News: नौतन थाना पुलिस, सीवान एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया. अभियान का नेतृत्व नौतन थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार की देखरेख में किया गया.

विज्ञापन

Siwan News: (सीवान से शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट )
सीवान पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ नौतन थाना में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई

नौतन थाना पुलिस, सीवान एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया. अभियान का नेतृत्व नौतन थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार की देखरेख में किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खलवां गांव निवासी बंटी कुमार सिंह उर्फ श्वेता सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था और कई मामलों में वांछित चल रहा था.

आधा दर्जन मामलों में दर्ज है नाम

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बंटी कुमार सिंह के खिलाफ नौतन थाना में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. विभिन्न मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था. संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल रवाना कर दिया गया. गिरफ्तारी 4 जून 2026 को की गई.

अपराधियों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है और आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.मामले को लेकर नौतन थाना की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है. पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: सीवान में श्मशान घाट की जमीन पर बढ़ा विवाद, मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, ग्रामीणों की सुनीं समास्याएं

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन