सीवान स्टेशन पर गूंजा पर्यावरण बचाने का संदेश, जल-ऊर्जा संरक्षण पर जोर

सीवान जंक्शन की तस्वीर
Siwan News : पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता का दिया संदेश, स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा “जल और ऊर्जा संरक्षण” थीम के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को सीवान जंक्शन सहित मंडल के विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जल एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में आयोजित अभियान के तहत सीवान स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों, वेंडरों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं संविदा कर्मियों ने लोगों को जल और ऊर्जा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी. स्टेशन परिसर में यात्रियों को पानी की बचत, बिजली के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा स्वच्छ और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.
जल बचत से लेकर ई-वेस्ट निस्तारण तक, रेलवे ने चलाया व्यापक अभियान
रेल प्रशासन की ओर से सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी जल संरक्षण एवं ऊर्जा बचत संबंधी संदेश प्रसारित किए गए.साथ ही मिशन लाइफ़ के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया.कार्यक्रम के दौरान ई-वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण, पुनर्चक्रण, जैविक खाद निर्माण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति भी जागरूकता फैलाई गई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है.रेल प्रशासन के अनुसार सीवान सहित आजमगढ़, बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, बेल्थरा रोड और सलेमपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रेलवे कर्मचारियों, हाउसकीपिंग स्टाफ, यात्रियों और अन्य हितधारकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई.
Also Read : बुलेट अंसारी मर्डर केस में पुलिस को सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










