Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

Siwan News : प्रेम, सेवा और करुणा ही सच्चे धर्म की पहचान : प्रमोद कृष्ण महाराज
Siwan News (उमा शंकर) : प्रखंड के पकड़ी पंचायत के महुअल गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिखाई दिया. कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भजन-कीर्तन, शंखनाद और “राधे-राधे” तथा “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.
कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में दया, करुणा और परोपकार का संदेश
दूर-दूर से आए श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करते नजर आए.कथा व्यास प्रमोद कृष्ण दास जी महाराज ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को जीवन के महत्वपूर्ण संदेश दिए. कहा कि दया, करुणा और परोपकार ही मानव जीवन के सबसे बड़े आभूषण हैं. जिस व्यक्ति के हृदय में दूसरों के प्रति प्रेम और सेवा की भावना होती है, वही सच्चे अर्थों में धार्मिक कहलाता है.
कथा में युवाओं को संस्कार और भाईचारे का संदेश
महाराज जी ने कहा कि आज का मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए मानसिक तनाव और अशांति से घिरता जा रहा है, जबकि सच्ची शांति केवल भगवान की भक्ति, सत्संग और सेवा से प्राप्त होती है.उन्होंने युवाओं को अच्छे संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना अपनाने की प्रेरणा दी तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश दिया. कथा के दौरान प्रस्तुत मधुर भजनों और संगीतमय झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. यह आयोजन गांव में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है.
Also Read : Saran News : आधे घंटे तक बंद रहा रेल फाटक, भीषण गर्मी में चार यात्री बेहोश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










