सीवान में सरस्वती विद्या निकेतन बना मॉडल स्कूल, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सुविधा

Author Umashankar ram|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते अधिकारी

सीवान के हसनपुरा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज मॉडल स्कूल का बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस मॉडल स्कूल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

हसनपुरा: प्रखंड के सहुली स्थित सरस्वती विद्या निकेतन पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज मॉडल स्कूल का रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह, सीओ पूनम दीक्षित, बीईओ कुमार अभिषेक, विधायक प्रतिनिधि बृजनंदन सिंह, महामंत्री शैलेष सिंह, उमेश साह और प्रधानाचार्य यास्मीन आरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद अतिथियों का बुके और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया.

छात्राओं के स्वागत गीत ने मोहा मन

समारोह में विद्यालय की नवम और दशम वर्ग की छात्राओं साक्षी तिवारी, अंजलि रस्तोगी, जोया खान, आकृति बाला, श्रेया कुमारी, संजीदा खातून और नीतू कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शमीम जावेद और एकाउंटेंट नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

मॉडल स्कूल बनने से बढ़ेगा शिक्षा का स्तर

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मॉडल स्कूल के संचालन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा. यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगी.

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जताई खुशी

कार्यक्रम में विकास कुमार, मुन्ना सिंह, राजन गिरि, लक्ष्मीकांत पाठक सहित विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद मति उल्लाह, अजय कुमार, जयप्रकाश नारायण, सुनील यादव, विकास राम, नीतू कुमारी, अंजू कुमारी, अनिमा कुमारी, नेहा तिवारी, रामकृष्ण, रोशन अंसारी, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे. विद्यालय परिवार ने मॉडल स्कूल बनने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के शिक्षा विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया.


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन