सीवान के ठेपहा में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

स्कूल का उद्घाटन करते बीईओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

जीरादेई प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया, जो ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाएगा.

विज्ञापन

Siwan News: जीरादेई प्रखंड के राजवंशी देवी उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज ठेपहा परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय का उद्घाटन किया, जबकि स्थानीय स्तर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मुरारी कुमार ने फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर बीईओ मुरारी कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास . प्रधानाध्यापक

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण, अनुशासन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे.

उद्घाटन के बाद उत्साह का माहौल

विद्यालय के उद्घाटन के बाद परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस मौके पर पर्यवेक्षिका रागनी कुमारी, जिला पार्षद प्रमोद कुमार, स्थानीय मुखिया क्युम अंसारी, प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रिका चौधरी, जदयू नेता ललन चौधरी, तासीर आलम, शिक्षक प्रेम किशोर पांडे, हरिकांत सिंह, अभय पंडित, कृष्ण कुमार ओझा, सतीश तिवारी, मुकुल प्रसाद, कुंदन दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:  किस्तों में टूट रही है प्रशांत किशोर की पार्टी, बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के तीन और नेता बीजेपी में शामिल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन