सीवान: बड़हरिया में महावीरी अखाड़ों के संचालन को लेकर केंद्रीय कमेटी गठित, डीजे-आर्केस्ट्रा पर रहेगी रोक

Updated:
विज्ञापन

महावीरी अखाड़ों के सफल संचालन को लेकर आयोजित बैठक | Prabhat Khabar Network

बड़हरिया में महावीरी अखाड़ों के शांतिपूर्ण संचालन के लिए केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया है। जुलूस में डीजे और आर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम महावीरी मेलों के सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. महंत श्रीभगवान दास जी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में थानाध्यक्ष छोटन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बैठक में ऐतिहासिक बड़हरिया, हरदियां और तेतहली सहित अन्य महावीरी मेलों के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

अखाड़ा सदस्यों की केंद्रीय कमेटी का हुआ गठन

बैठक में महावीरी अखाड़ों से जुड़े सदस्यों की एक केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया. यह कमेटी विभिन्न गांवों में बैठक कर अखाड़ा सदस्यों से संवाद करेगी और महावीरी अखाड़ा जुलूस के शांतिपूर्ण, अनुशासित और पारंपरिक आयोजन को लेकर लोगों को जागरूक करेगी.

डीजे और आर्केस्ट्रा के इस्तेमाल पर रोक

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महावीरी अखाड़ा जुलूस में डीजे और आर्केस्ट्रा का उपयोग नहीं किया जायेगा. इसके स्थान पर पारंपरिक डंका और बैंड-बाजे के साथ झांकियां निकाली जायेंगी. केंद्रीय कमेटी के सदस्य अखाड़ों से जुड़े गांवों में बैठक कर डीजे और आर्केस्ट्रा के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे.

बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी का दिया हवाला

बैठक में कहा गया कि तेज आवाज में डीजे बजने से बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी होती है. वहीं, आर्केस्ट्रा के आयोजन में भी सामाजिक मर्यादा और अनुशासन का ध्यान रखना जरूरी है. सभ्य समाज में ऐसे आयोजनों से बचते हुए महावीरी मेले की पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक स्वरूप को बनाये रखने पर जोर दिया गया.

केंद्रीय कमेटी में शामिल किये गये ये सदस्य

केंद्रीय कमेटी में बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र, सांसद प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, अनिल मिश्र, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, बीडीसी सदस्य मधुप मिश्र, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, केसर श्रीवास्तव, राजू साह, प्रेमप्रकाश सोनी और गुड्डू सोनी सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया.

बैठक में सैकड़ों लोग रहे मौजूद

मौके पर आदर्श पांडेय, नरेंद्र सिंह, राजेश गिरि, धर्मनाथ सिंह, राजकिशोर प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. बैठक में महावीरी अखाड़ा जुलूस को आपसी सौहार्द, अनुशासन और पारंपरिक स्वरूप के साथ आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन