सीवान: रेल कर्मचारियों को मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधा, वाराणसी मंडल चिकित्सालय में फेको मशीन शुरू

Updated:
विज्ञापन

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण करते डीआरएम एवं अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

वाराणसी मंडल चिकित्सालय में आधुनिक फेको मशीन और ओटी लाइट शुरू, सीवान-थावे के रेलकर्मियों को मोतियाबिंद के इलाज में मिलेगी बड़ी राहत।

विज्ञापन

Siwan News : रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल की है. वाराणसी मंडल चिकित्सालय में आधुनिक फेको मशीन और ऑपरेशन थिएटर लाइट की सुविधा शुरू की गयी है. इससे सीवान, थावे और गोपालगंज क्षेत्र में कार्यरत रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीआरएम की मौजूदगी में आधुनिक उपकरणों का हुआ शुभारंभ

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की उपस्थिति में शुक्रवार को मंडल चिकित्सालय के ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का शुभारंभ किया गया. नर्सिंग अधीक्षक नेली मिंज एवं मेरी राजन जार्ज ने फीता काटकर उपकरणों का लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुसूदन विश्वकर्मा सहित चिकित्सालय के कर्मचारी मौजूद रहे.

मोतियाबिंद की सर्जरी में मिलेगी बड़ी सुविधा

मंडल चिकित्सालय में स्थापित ओर्टली कैटारेक्स थ्री ईजी फेकोइमल्सीफिकेशन सिस्टम आधुनिक और कॉम्पैक्ट फेको मशीन है. इसका उपयोग मुख्य रूप से मोतियाबिंद की सर्जरी में किया जाता है. मशीन में ईजीफेको तकनीक उपलब्ध है, जिससे चिकित्सकों को लेंस के टुकड़ों को नियंत्रित करने में सुविधा होगी. इससे सर्जरी के दौरान आंख के अंदर आवश्यक स्थिरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी.

फेको के अलावा कई प्रक्रियाएं होंगी संभव

मशीन में सटीक द्रव नियंत्रण की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके माध्यम से फेको सर्जरी के अलावा आई-ए और एंटीरियर विट्रेक्टॉमी जैसी प्रक्रियाएं भी की जा सकती हैं. मशीन का छोटा और पोर्टेबल डिजाइन इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है. इसके अलावा छोटे चीरे के माध्यम से मोतियाबिंद की सर्जरी भी की जा सकेगी.

ऑपरेशन थिएटर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था

नयी ऑपरेशन थिएटर लाइट से ऑपरेशन के दौरान पर्याप्त और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी. इससे चिकित्सकों को सर्जिकल क्षेत्र को स्पष्ट रूप से देखने में सुविधा मिलेगी और ऑपरेशन के दौरान बेहतर दृश्यता उपलब्ध होगी.

सीवान-थावे-गोपालगंज के रेलकर्मियों को होगा लाभ

आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधा शुरू होने से सीवान, थावे और गोपालगंज क्षेत्र के रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है. उन्हें उपचार के लिए अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों पर जाने की आवश्यकता कम होगी.

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मंडल की प्राथमिकता

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना मंडल की प्राथमिकताओं में शामिल है. आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सुविधा शुरू होने से रेलकर्मियों को बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन