सीवान: कटेया-भोरे मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक का शोकाकुल परिवार | Prabhat Khabar Network

गुठनी के कटेया-भोरे मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में ग्यासपुर निवासी धनु राजभर की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।

विज्ञापन

Siwan News : कटेया-भोरे मुख्य मार्ग पर पानन गांव के समीप गुरुवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ग्यासपुर गांव निवासी 30 वर्षीय धनु राजभर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पानन गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी दीनानाथ राजभर के 30 वर्षीय पुत्र धनु राजभर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम कटेया-भोरे मुख्य मार्ग पर पानन गांव के समीप दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि धनु राजभर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने परिजनों को दी हादसे की सूचना

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. देर शाम परिजन कटेया थाना क्षेत्र के पानन गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में शव की पहचान की.

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने ग्यासपुर गांव स्थित सरयू नदी के किनारे धनु राजभर का अंतिम संस्कार किया.

परिवार की जिम्मेदारियां संभालता था धनु

ग्रामीणों के अनुसार धनु राजभर मिलनसार स्वभाव का युवक था और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर काफी सजग रहता था. रोजगार की तलाश के साथ वह भवन निर्माण कार्य में सेंट्रिंग का काम करता था. इसी काम से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ भाइयों की भी आर्थिक मदद करता था.

बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

धनु राजभर के परिवार में पिता दीनानाथ राजभर, मां पुष्पा देवी के अलावा भाई प्रशांत राजभर, सचिन राजभर, विवेक राजभर और परमल राजभर हैं. बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार हादसे के बाद से माता-पिता बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं.

ग्यासपुर गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

धनु राजभर की असमय मौत की खबर से पूरे ग्यासपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. गांव में देर तक मातमी सन्नाटा पसरा रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन